भारत में होने जा रही G20, क्या है? यह ग्रुप कब बना अगला अध्यक्ष कोनसा देश होगा ?

New Delhi: वर्ष 2023 में भारत में होने जा रही G20 सम्मिट इस साल के सितंबर तक चलेगी इस कड़ी में सितंबर 9-10 सितंबर को दिल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो baiden समेत दुनिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे और इस G20 सम्मिट का हिस्सा बनेंगे. आपके मन में भी जिज्ञासा यह रही होगी कि भारत G20 का अध्यक्ष कब तक रहेगा और अगली बार G20 का अध्यक्ष कौन होगा और यह ग्रुप कब बना कब अस्तित्व में आया और भारत इस ग्रुप का सदस्य कब बना और भारत को कब-कब इस ग्रुप की अध्यक्षता करने का मौका मिला है. यह सभी जानकारी आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे.

क्या है G20?

दुनिया के 20 देशों का समूह है, जिसे मुख्यतौर पर 20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह भी कहा जाता है. जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं. भारत इस समय इस संगठन का अध्यक्ष है. जी20 का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर दिल्ली (भारत) में होगा. तब ये औपचारिक तौर पर घोषणा हो जाएगी कि अगले साल कौन सा देश इस संगठन की अध्यक्षता करेगा.

कौन कौन से देश हैं सदस्य?

अब तक इस group के 20 सदस्य हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका. स्पेन स्थायी अतिथि है, जो हर साल आमंत्रित होता है.

भारत कब तक रहेगा जी-20 का अध्यक्ष

आपको बता दें कि भारत दिसंबर, 2023 तक G20 का अध्यक्ष रहेगा, भारत 30 नवंबर 2023 तक G20 का अध्यक्ष बना रहेगा जिसके अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी हैं. इसके बाद भारत का बतौर अध्यक्ष इस संगठन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. सिंतबर में होने वाले शिखर सम्मेलन के अलावा हम सब देख ही रहे हैं कि इस संगठन के तहत पूरे वर्ष मंत्रिस्तरीय बैठकें, शेरपा बैठकें, कार्य समूह और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. तो कुल मिलाकर भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा.

G20 का मुख्य कार्य क्या है?

G20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का एक समूह है जो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के देशों को एक साथ मंच प्रदान करता है और यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है इसका जो सम्मिट है तो प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है हर वर्ष अलग-अलग देश की अध्यक्षता करता है इस बार 2023 में भारत को इसकी अध्यक्षता करने का मौका मिला है अतः G20 2023 में भारत में नई दिल्ली में आयोजित होगा.

अगले साल इस देश के पास होगी अध्यक्षता

भारत से पहले वर्ष 2022 में इंडोनेशिया ने G20 की अध्यक्षता की, आपको बता दें अगले वर्ष यानी 2024 में जी20 की अध्यक्षता ब्राजील करेगा अतः 2024 में जी20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास रहेगी और इसका आयोजन भी ब्राजील देश में किया जाएगा. तथा उसके बाद 2025 में जी20 की अध्यक्षता साउथ अफ्रीका करेगा.

कब हुई जी20 की स्थापना?

G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी. G20 का अभी तक कोई स्थाई सचिवालय नहीं है.