मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ जानें Apply online

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना: Sashakt Behna Utsav Yojana को हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया है। जिसके माध्यम से महिला समूह के उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध किया जाएगा। तो यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आपको योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करनी होगी।

इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ के साथ साथ आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने वाले है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2023

राज्य के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम राज्य की वह महिलाएं जो महिला समूह मे विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है सभी को उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से सभी महिलाए आसानी से अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेगी। यह योजना पूरे उत्तराखंड में लागू की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। राज्य के सभी पात्र नागरिक आसानीपूर्वक मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है।

सशक्त बहना उत्सव योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाममुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
योजना का शुभारम्भमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सम्बंधित विभागबाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग
लाभार्थीराज्य की उत्पादनकर्ता महिला समूह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी
उत्तराखंड ऑफिसियल वेबसाइटhttps://uk.gov.in
सशक्त बहना उत्सव योजना मुख्य बिंदु

सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार के द्वारा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं का व्यापक बाजार में उचित मूल्य दिलवाना है।

जिससे महिलाओं के द्वारा लगाए जाने वाले सार्वजानिक स्थानों पर स्टाल से उनको अनेको अवसर प्रदान किये जा सकें। क्यूंकि महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन तो कर लिया जाता है, परन्तु उनको वस्तुओं को बेचने के लिए सही स्थान नहीं प्राप्त हो पाता है।

जिसके कारण स्थानीय महिलाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती है, और उनको इसकी वजह से आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है। योजना के तहत सार्वजानिक स्थानों पर ब्लॉक स्तर से कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो सकेगा।

महिलाओं को उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा व्यापक बाजार

व्यापक बाजार –

महिलाओं को अपना समान बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े उसके लिए राज्य सरकार ने व्यापक बाजार का आयोजन किया है। इस बाजार को सार्वजानिक स्थानों पर लगाया जाएगा, और महिला समूह के उत्पादक वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।

तथा यह सब कार्य सम्बंधित विभाग के अंतर्गत किये जाएंगे, यह कार्यक्रम हर विकासखंड में विभाग के द्वारा करवाया जाएगा। जितने विकासखंड चयनित किये जाएंगे उन सभी विकासखंड में प्रदर्शनी लगायी जाएगी और महिलाओं को उनके समान को बेचने के लिए उचित मार्केटिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana के लाभ तथा विषेशताएं

  • योजना का लाभ राज्य की उत्पादन समूह महिलाओं को दिया जाएगा।
  • उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा योजना को शुरू किया गया है।
  • उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में 37000 से अधिक महिला समूह कार्यरत है, जिसमे से लगभग 3 लाख महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पादो का निर्माण करती है।
  • राज्य की महिलाओं को अपने उत्पादन की बिक्री के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, और उनको बाज़ारो के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं के लिए एक प्रदर्शनी लगायी जाएगी, जिसमे उनको मार्केटिंग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के शुरू होने से राज्य के महिलाओं को उनकी मेहनत के सही दाम प्राप्त हो सकेंगे।
  • महिलाएं अपने निर्मित उत्पादो को आसानी से बेच सकेंगी।
  • ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को सार्वजनिक बाजार मिलने पर एक मंच प्राप्त हो सकेगा, और साथ ही उनके द्वारा निर्मित उत्पादो को अलग पहचान मिल सकेगी।

सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए पात्रता

  • सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को उत्तराखंड राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता निर्मित उत्पादन महिला समूह से होनी चाहिए।
  • योजना में सिर्फ राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।

Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2023 आवेदन हेतु दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • उत्पादन प्रमाण पत्र

सशक्त बहना उत्सव योजना में आवेदन प्रक्रिया

राज्य की जो इच्छुक महिलाएं योजना में आवेदन करना चाहती है, उनको अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा। क्यूंकि अभी सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है।

योजना में आवेदन हेतु राज्य सरकार के द्वारा कोई भी पोर्टल या वेबसाइट अभी तक लांच नहीं किया गया है, और न ही इसकी कोई सार्वजानिक जानकारी प्रदान की गयी है।