राजस्थान की स्थिति, विस्तार Rajasthan ki sthti evm vistar notes

राजस्थान की स्थति एवं विस्तार के नोट्स फ्री. rajasthan ki sthti evm vistar ke notes download karen pdf. राजस्थान की भारत के सम्बन्ध में स्थति क्या है? राजस्थान की एशिया के सम्बन्ध में स्थिति क्या है? और विश्व के सम्बन्ध में राजस्थान की स्थति और विस्तार. राजस्थान की अक्षांश स्थति, देशांतर स्थति आदि हम इस पोस्ट के माध्यम से आपके कांसेप्ट क्लियर करने की कोशिश करेंगे.

rajasthan ki sthti evm vistar
rajasthan ki sthti evm vistar

राजस्थान की स्थिति rajasthan ki sthti

  • भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  • ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
  • ग्रीन वीच व भुमध्य रेखा दोनों के सापेक्ष राजस्थान उतरी व पूर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।

राजस्थान का विस्तार Rajasthan ka vistar

  • राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7°9′) तथा
  • 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8°47′) के मध्य स्थित है।
  • राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल – 7°9′
  • राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल – 8°47′

Rajasthan की लम्बाई व चोड़ाई

  • विस्तार – उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
  • पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
  • राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।

कर्क रेखा और राजस्थान (kark Rekha aur rajasthan)

23°30′ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है –

  • गुजरात
  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • पश्चिम बंगाल
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम

कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श (चिखली गांव के नजदीक से) करती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है। राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।

राज्य में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।

नोट-राजस्थान का मानक समय भारत के मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप ही है।

राजस्थान की आकृति

  • राजस्थान की आकृति सबसे पहले विषम कोणीय चतुर्भुज (या पतंग) विद्वान टी. एच. हेण्डले ने बतायी थी।
  • राज्य का सबसे उच्चत्म बिन्दु गुरूशिखर(1722 मी.) है जबकि सबसे निम्नतम बिन्दु सांभर झील है। जिसका क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचा है।
  • राज्य का सबसे नजदीक बन्दरगाह कांडला (गुजरात) है।
  • राज्य का सबसे ऊंचा बांध जाखम बांध(81 मीटर ऊंचाई) प्रतापगढ़ है।

राज्य का सांस्कृतिक विभाजन

  1. मेवाड़ – उदयपुर, राजसंमद, भीलवाडा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़
  2. मारवाड़ -जोधपुर, नागौर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर
  3. दुंढाड़ – जयपुर, दौसा, टोंकटों व अजमेर का भाग
  4. हाडौती – कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
  5. शेखावाटी – चुरू, सीकर, झुन्झुनू
  6. मेवात – अलवर, भरतपुर
  7. वागड़ – डूंगरपुर, बांसवाडा

यह भी पढ़ें: राजस्थान का सामान्य परिचय: नामकरण

Latest Post